September 29, 2023


जुआ-सट्टा,आबकारी एक्ट एंव अन्य अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

कबीरधाम - पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहार श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देश मे थाना क्षेत्र मे लगातार अवैध जुआ सट्टा एंव आबकारी एक्ट व अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29/09/23 को मुखबीर सुचना पर ग्राम लोखाटोला में संगीता कुटेल पति ईतवारी कुटेल उम्र 40 साल को अपने घर से सामने अवैध रूप से शराब रखे एंव रंगे हाथो शराब बिक्री करते पाये जाने से आरोपी महिला के कब्जे से 16 नंग देशी प्लेन शराब 2.88 बल्क लीटर किमती 1280/ रूपये एंव शराब बिक्री रकम 400/ कुल जुमला 1680/ रूपये को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीया के विरूध्द थाना स0 लोहारा में अपराध क्रमांक 220/23 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर उचित वैधानिक कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस टीम का सराहनी योगदान रहा।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch