BREAKING

अरमान खान बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश कन्वेनर।

Share:

रायपुर/कबीरधाम - आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश कार्यकारिणी की नई टीम हुई गठित। जिसमें कवर्धा जिले से अरमान खान को उनकी सक्रियता को संगठन के प्रति उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ युवा सोशल मीडिया प्रदेश कन्वेनर बनाया गया है। विधानसभा से शुरूआत कर आज अरमान खान ने प्रदेश स्तर तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में 75+ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है, अलग-अलग विभागों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियों का दौर जारी है। नई ज़िम्मेदारी के लिए अरमान खान ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास, सोशल मीडिया नेशनल हेड श्री मनु जैन, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गुरप्रीत सिंह होरा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तुकाराम चंद्रवंशी व मुख्य कन्वेनर श्री अनुप वर्मा, शान सैफी का आभार जताया है।

Share:

Popular News