October 04, 2023


आबकारी , सट्टा एवं अन्य अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।

कबीरधाम - श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ0. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देशन मे थाना क्षेत्र मे लगातार अवैध जुआ सट्टा एंव आबकारी एक्ट व अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे मुखबीर सुचना पर दिनांक 04/10/2023 को बाजार चौक सिल्हाटी आरोपी के घर सामने से उमाशंकर पटेल पिता चेतन पटेल उम्र 30 वर्ष साकिन बस स्टेण्ड सिल्हाटी थाना स. लोहारा जिला कबीरधाम को अवैध धन अर्जित करने के नियत से अंको के आंकडो पर रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर हारजीत का जुआ खेला रहा था जिसे मौके पर रेड कार्यवाही कर रंगे हाथो पकडा गया, जिसके कब्जे से 14 नग सट्टा पट्टी तथा नगदी रकम 12,900 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 227 /23 धारा छ0ग0 जुआ (प्रतिशेध्) अधिनियम 2022 (सटटा एक्ट) की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया ।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch