महासमुंद। जिले में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने एएसआई पर हमला कर उसकी हत्या कर दी है। ये हमला उस वक्त हुआ जब एएसआई अपने घर के बाहर टहल रहा था। मृतक एएसआई का नाम विकास शर्मा (41 वर्ष) था, जो महासमुंद सायबर सेल में पदस्थ थे। घटना बीते शनिवार रात की है।
जानकारी के मुताबिक एएसआई विकास शर्मा खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान उन पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खूनी बारदात के बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
महासमुंद एडिशनल एसपी ने जानकारी दी कि, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में जानकारी दी जाएगी। फिलहाल कार्रवाई जारी है।