कबीरधाम 15/10/2023 - श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति. पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देशन मे थाना क्षेत्र मे लगातार अवैध जुआ सट्टा एंव आबकारी एक्ट व अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे मुखबीर सुचना पर आज दिनांक 15/10/2023 रेगांखार तिराहा स.लोहारा मे घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्ति को अपने कब्जे मे अवैध रूप से शराब रखे एंव शराब बिक्री के लिए ग्राहक तलास रहे व्यकि्त को रंगे हाथो पकडा गया जिसके कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन मंदिरा प्रत्येक मे 180 एम एल भरी हुई शीलबंद 6.300 बल्क लीटर किमती 2800 रूपये को पकडा गया, जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम शेखर वर्मा पिता भारतलाल उम्र 28 साल साकिन पटपर थाना स.लोहारा जिला कबीरधाम का होना बताया जिसे मौके पर गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी के विरूध्द विधिवत कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 234/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर आरोपी को ज्युडिसयल रिमांड मे भेजा गया।