October 20, 2023


राष्ट्रीय अध्यक्ष बने किसान कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव।

रायपुर - किसान कल्याण संघ के प्रदेश कार्यालय रायपुर राजधानी कार्यक्रम में 18.10.2023 दिन बुधवार सुबह 11:00 बजे को किसान कल्याण संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कृषि अभियंता केडी मौर्य की उपस्थिति में किसान कल्याण संघ का मीटिंग बैठक किया गया। जिसमे विगत किसान कल्याण संघ छत्तीसगढ़ में 3 सालों से काम कर रहे छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र पप्पू घनश्याम यादव एवं छत्तीसगढ़ की टीम ने 08.01.2022 को राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। जिसमे भारत देश के लगभग 25 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के बीच में किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृषि अभियंता केडी मौर्य ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं 6 महीना के अंतराल में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए घोषणा किया गया था, जो आज दिनांक 18.10.2023 दिन बुधवार सुबह 11:00 बजे राजधानी रायपुर के प्रदेश कार्यालय दलदलसिवनी अनंत बिहार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश कार्यालय में आगमन हुआ, जिसमे किसान कल्याण संघ के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी की उपस्थिति रहे, तत्पश्चात सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यालय रायपुर में किसान कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव को किसान कल्याण संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कृषि अभियंता केडी मौर्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का घोषणा एवम् किसान कल्याण संघ को पूरे भारत में संगठन को मजबूत कर एकता का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे साथ में फूल माला से सम्मानित किया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर किसान कल्याण संघ के संरक्षक ललिता यदु रायपुर के द्वारा पुष्प गुच्छ, माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किए। https://youtu.be/N3ieRjzv338?feature=shared इस कार्यक्रम में उपस्थित किसान कल्याण संघ के महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष खिलेश्वरी मिथिलेश एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव भगवती मिरज साथ में जिला अध्यक्ष मुंगेली बिंदु यादव एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीजापुर से गुड्डू पोडियम, सुकमा जिला से कोषाध्यक्ष कैलाश नाग, भोपालपटनम से पवन दबभल्ला साथ में m,c,b जिलाध्यक्ष सुनीता देवांगन, कोरिया जिलाध्यक्ष दीपक पांडे, रायपुर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, मुंगेली जिला सचिव शेष तिवारी जी, जिला मीडिया प्रभारी दया पटेल मुंगेली, सुकमा जिला, बीजापुर जिला, एमसीबी जिला, कोरिया जिला, मुंगेली जिला, रायपुर जिला, कवर्धा जिला साथ में इस कार्यक्रम में विशेषकर हमारे बीच उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के क्रांतिकारी नेता अमित बघेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अजय यादव साथ में राष्ट्रीय मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कश्यप की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूल माला सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए, इस कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए किसान कल्याण संघ के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को पुन: आशीर्वाद प्राप्त कर किसान कल्याण संघ को पूरे भारत देश नहीं विश्व में एक नई कीर्तिमान स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर संगठन की रीती नीति एवं उद्देश्यों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करुंगा, इस प्रकार से नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ने सबका आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम में आए हुए समस्त जिला, प्रदेश एवं सामाजिक बंधुओं का किसान कल्याण संघ छत्तीसगढ़ हार्दिक आभार प्रकट किया एवं आगामी रायपुर साइंस कॉलेज में भव्य रुप से जनवरी माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित भारत के सभी प्रदेश अध्यक्ष का शपथ ग्रहण एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन 3 लाख किसान भाई बहनों के बीच में किया जाएगा, इसका भी नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव एवं किसान कल्याण संघ के संस्थापक केडी मौर्य के उपस्थिति में घोषणा किया गया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch