BREAKING

आचार संहिता के कारण पंडरिया का गरबा उत्सव रहा फीका।

Share:

पंडरिया :- नगर में इस शारदीय नवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से व भक्तिमय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। नगर के कोने कोने से मातारानी के जयकारे के गूंज से पूरा नगर चमक उठा और दर्शनार्थियों में एक नए उमंग व उत्साह का संचार होने लगा। यह वर्ष चुनावी वर्ष होने तथा पूरे प्रदेश में आचार संहिता लगे होने का साफ साफ असर पंडरिया के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक गरबा पर भी दिखाई दिया, जिसके कारण इस बार नगर का सबसे बड़ा गरबा महोत्सव नही हो पाया। जिसे गरबा प्रेमियों में बहुत ही निराशा व मायूसी देखने को मिला। पंडरिया के सामुदायिक भवन के पास होने वाला विशाल गरबा का आयोजन पूरी तरह आचार संहिता से प्रभावित रहा, जिसमे शासन के नियमों का पूर्णतः ईमानदारी पूर्वक पालन करते हुए सबसे बड़े गरबा महोत्सव को आयोजित करने वाले स्वर्णा लेडिस ग्रुप ने स्थगित करना ही उचित समझा जिससे किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन ना हो। समूह की प्रमुख श्रीमती मीनू छाबड़ा एवं श्रीमती ममता शर्मा ने बताया कि इस वर्ष गरबा नही हो पाने के कारण हमारी समिति के निष्ठावान सदस्यों के साथ -साथ सभी बालिकाओं एवं महिला प्रतिभागियों ने अगले वर्ष से और भी ज्यादा आकर्षक और विशाल गरबा आयोजन करने की बात पर सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए इस बार का कार्यक्रम जनहित में स्थगित किया गया। माँ महामाया मन्दिर के समीप राजमहल मैदान में हिन्दू नव वर्ष व बेजुबान समिति द्वारा आयोजित होने वाला दूसरा बड़ा गरबा उत्सव भी इन्ही कारणों से नही हो पाया। इस बार पंडरिया नगर का प्रमुख आकर्षण विभिन्न विद्यालयों में आयोजित गरबा महोत्सव रहा, जिसमे प्रमुख रूप से सनराइज पब्लिक स्कूल, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, एम्बिशन पब्लिक स्कूल के साथ-साथ आसपास के अन्य अनेक विद्यालयों में गरबा उत्सव का उल्लास पूर्वक आयोजन किया गया, जिसमे शाला के बच्चों के साथ साथ शिक्षिकाओं ने भी गरबा का भरपूर आनंद उठाया।

Share:

Popular News