पंडरिया - नगर के संस्कृति महिला ग्रुप के तत्वाधान मे आयोजित इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर पंचमी से लेकर सप्तमी तक तीन दिवसीय गरबा महोत्सव सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में बहुत ही भव्य और शानदार तरीके से मनाया गया। संस्कृति महिला ग्रुप नगर का एकमात्र ऐसा ग्रुप हैं, जो विगत दो वर्षों से अपने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से नगर में अपनी एक विशेष पहचान बना चूका है। इस आयोजन से संस्कृति ग्रुप ने चुनावी वर्ष और आचार संहिता लागू होने के बाद भी बहुत ही सुव्यवस्थित, शाँतिपूर्वक और नियमानुसार आयोजित कर एक मिसाल कायम की है। तीन दिवसीय गरबा कार्यक्रम में गरबा प्रेमियों ने बहुत उत्साह और उमंग के साथ भरपूर आनंद उठाया। इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य छोटे बच्चों में अपने धर्म, संस्कृति के प्रति जागरूकता एवं रुचि लाना भी है। इस वर्ष आसपास होने वाले सभी गरबा कार्यक्रम की अपेक्षा संस्कृति महिला ग्रुप का आयोजन की चर्चा और सराहना पूरे नगर में की जा रही हैं। गरबा कार्यक्रम मे प्रतिदिन शुभारंभ मे मांँ दुर्गा की पूजा अर्चना एवं तिलक लगाकर किया जाता था। स्वागत 51 दीप प्रज्वलित कर संगीतमय महाआरती की गई हैं। इसके पश्चात सभी मातृ शक्तियों एवं बालिकाओं ने माता की आराधना के लिए पारंपरिक परिधान मे पूर्ण भक्तिभावना से पूरे जोश और आनंद के साथ गरबा किया। गरबा के अँतिम दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वालो के अतिरिक्त दर्शकों की भारी भीड़ रही। नवरात्र गरबा महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों ने संस्कृति महिला ग्रुप के द्वारा किए जाने वाले इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए सराहना की। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप के द्वारा प्रतिदिन रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया।
15 Sep 2025