March 21, 2022


कौन हैं संदीप पाठक? लोरमी से लंदन तक का सफर किया पूरा… अब ‘आप’ ने बनाया राज्यसभा प्रत्याशी।

दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है। इसमें क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाब के आप सह प्रभारी राघव चड्ढा के साथ-साथ आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक का नाम भी शामिल है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल और व्यवसायी संजीव अरोड़ा को भी प्रत्याशी बनाया गया है। आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। प्रोफेसर पाठक की कहानी बड़ी दिलचस्प है। लंदन रिटर्न प्रो. पाठक अब तक पर्दे के पीछे से राजनीति कर रहे थे। यहां तक कहा जाता है कि पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत बनाने के पीछे प्रोफेसर संदीप पाठक का अहम रोल है। प्रो. संदीप मूल रूप से छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी के रहने वाले हैं। यहीं पर चार अक्टूबर 1979 को उनका जन्म हुआ था। संदीप तीन भाई बहन हैं। बहन का नाम प्रतिभा पाठक है, जबकि छोटे भाई का नाम प्रदीप पाठक है। संदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर में की। यहां से एमएससी करने के बाद वह ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी चले गए। यहां पर उन्होंने पीएचडी की। इसके बाद वह अलग-अलग रिसर्च प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़े रहे। 2016 में आईआईटी दिल्ली में उनकी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हुई। प्रो. पाठक पिछले दो साल से पंजाब में पर्दे के पीछे से आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch