BREAKING

बिलासपुर - पोंडी नेशनल हाइवे मार्ग के उन्नयन के साथ ही बनेगा पंडरिया बाईपास मार्ग।

Share:

पंडरिया - पंडरिया क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पंडरिया बाईपास निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है, जिसके लिए केंद्रीय बजट में राशि स्वीकृत कर दी गई है। ये जानकारी नितिन गडकरी केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने अपने ट्वीटर एकाउंट में दिया है। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 8 मार्च को अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा है, कि छत्तीसगढ़ में एनएच-130ऐ(पैकेज lll) पर बिलासपुर-तखतपुर-मुंगेली-पंडरिया-पोड़ी सड़क उन्नयन अर्थात 2 लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) के 4 बाईपास तखतपुर बाईपास, मुंगेली बाईपास, पंडरिया बाईपास और पोड़ी बाईपास के निर्माण हेतु रुपये 351.19 करोड़ बजट के साथ स्वीकृत दी गई है।

Share:

Popular News