March 21, 2022


पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर की अनुसंशा से निर्माण कार्य की मिली स्वीकृति।

कवर्धा, 21 मार्च 2022। पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर की अनुसंशा पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा द्वारा पंडरिया विधानसभा के निर्माण कार्य के लिए विधायक मद से 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कवर्धा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। विधायक मद से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिघनगढ़ में सामुदायिक भवन (जमात खाना) निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch