March 23, 2022


मृतक योगेश साहू के परिवार से मिले महेश चंद्रवंशी।

पांडातराई(23/03/2022):- पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य माननीय महेश चंद्रवंशी आज पांडातराई नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 में मृतक जुगेश साहू के परिवार से मिलने पहुंचे। ज्ञात हो कि बीते दिवस होली के रात में पांडातराई वार्ड क्रमांक 11 के निवासी जुगेश साहू पिता श्री कलेश साहू की अधजली लाश मिली थी, जिस पर परिवार वाले तथा पुलिस प्रशासन ने भी हत्या की आशंका करते हुए मर्म कायम किया गया है। महेश चंद्रवंशी ने परिवार वालों से मिलकर इस दुख की घड़ी में उनको संभल देते हुए कहा कि वह इस क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में साथ रहेंगे, तथा ऐसा सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही हो, और परिवार वालों के सामने ही फोन पर संबंधित अधिकारी से बातचीत की। जिस पर परिवार वालों ने महेश चंद्रवंशी का आभार जताया। इस दुख की घड़ी में महेश चंद्रवंशी के साथ सरोज जायसवाल पार्षद, संतोष गोयल - उपाध्यक्ष नगर पंचायत पांडातराई, जसवीर सिंह, पार्षद प्रदीप जायसवाल, पार्षद देवेंद्र डाहीरे, पार्षद प्रतिनिधि - अमन पटासकर, मोनू गुप्ता पार्षद प्रतिनिधि, कालू सलूजा एवं क्षेत्रवासी भी परिवार से मिलने पहुंचे, साथ मे त्रिलोचन सलूजा, गगन सलूजा, परवीन पांडेय, मंतु गोयल उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch