March 23, 2022


प्रधानपाठक पवन चांदसे ने शाला अनुदान मे दी एक माह का वेतन।

पंडरिया-विकास खण्ड पंडरिया के अंर्तगत शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शाला सोमनापुर नया मे शाला प्रबंध समिति के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर पलटनराम पटेल ने सभी सदस्यों को शाला में संचालित विविध शैक्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। तत्पश्चात संकुल प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने स्कूलों में जनसहभागिता के लिए किए जा रहे प्रयास जिसमे पालकों एवम ग्रामीणों को स्कूलों से जोड़ने के लिए सहयोग करने की अपील किए। जिससे प्रेरित होकर प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक पवन चांदसे ने अपना एक माह का वेतन शाला सौंदर्यीकरण,वृक्षारोपण एवम बच्चो के शैक्षिक सामग्री के लिए दिया। शाला प्रबंध समिति के सभी सदस्यों ने भी वृक्षारोपण के लिए दो-दो पौधा स्कूल परिसर मे लगाने का संकल्प लिया। प्राथमिक, माध्यमिक एवम हाई स्कूल के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने पांच-पांच पौधे लगाने के लिए राशि देने की बात कहीं, मास्टर ट्रेनर पलटनराम पटेल एवम कमल पटेल ने वृक्षारोपण के लिए एक-एक हजार रुपए दिए। शिक्षक महेश जायसवाल ने बताया कि इस तरह से ग्रामीणों का सहयोग मिलता रहे, तो यह विद्यालय राज्य के साथ-साथ राष्ट्र मे अपना पहचान बना लेगी। प्रशिक्षण के अंत में प्रधानपाठक पवन चांदसे एवम् भगतराम बांधकर ने शाला प्रबंध समिति के सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र एवम श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस प्रशिक्षण में संकुल प्राचार्य संतोष साहू, प्रधानपाठक पलटन राम पटेल, कमल कुमार, भगत राम, पवन कुमार, शिक्षक नेतराम वर्मा, प्रताप सिंह, कार्तिक राम, अरमिश, महेश जायसवाल, ज्योति ध्रुव, योगेश कुमार गुरुदीवान, महेन्द्र कुमार, अध्यक्ष बलदेव, लालजी, सदस्यगण चंद्रिका, कजरीबाई, अमरीका, नीतू पटेल, पालन, तिलक पटेल, निगम, गिरधारी एवम् गणमान्य नागरिक पालक सदस्य उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch