रायपुर - बुजुर्गों की चौपाल समाजसेवी युवा संस्था द्वारा 8वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर समाजसेवी संस्था श्रीमती चंपादेवी इंदिरादैवी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट रायपुर को मानव सेवा एवं समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
इस शुभ अवसर पर मुख्यअतिथि रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू, समाज सेवी श्री राजेश अग्रवाल, मिस इंडिया सोनिया स्वर्णकार, वर्णिका शर्मा, डॉ. आरती उपाध्याय, अध्यक्ष नारी चौपाल श्री प्रशांत पांडेय,श्री आलोक शर्मा आदि आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।