BREAKING

मलकानगिरी से अयोध्या निकले पदयात्री यात्रियों का भखारा में हुआ स्वागत।

Share:

भखारा/धमतरी - आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने का रहा है। इसी भक्तिभाव में ओडिसा मलकानकिरी के दो राम भक्त जगदलपुर, कोंडागांव, चारामा, धमतरी होते हुए भखारा पहुंचे। जहां से पद विहार करते हुए रायपुर, बिलासपुर, शहडोल आदि रास्तों से होकर अयोध्या पहुंचेंगे। इन पदयात्री द्वय का स्वागत नगर पंचायत सीमा में हुआ। उन्होंने बताया कि विगत दस दिनों से लगभग चार सौ किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए अयोध्या नगरी जा रहे हैं।भगवान दुर्गा और लल्लू भाई की ये कुल यात्रा 1250 किलो मीटर की है। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व वे पहुचेंगे। सिर्फ एक छोटा बैग कंधे पर लेकर प्रफुल्लित होकर इस यात्रा पर निकले हैं। जिस दिन का कई पीढ़ियों को 500 वर्षों से इंतजार था। नगर वासियों ने आत्मीयता से अभिनंदन किया। [video width="848" height="480" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240104-WA0297.mp4"][/video] इस अवसर पर गिरिराज सोन, कंवर लाल, राम गोपाल देवांगन, हरख जैन, चूड़ामणि साहू, हरीश साहू, विष्णु साहू, रामकृष्ण नेताम, रोशन केला, जितेंद्र साहू, अभिषेक शिंदे, प्रवीर, धनुष देवांगन, सुमित पांडे, रामसेवक कंवर, रवि सिन्हा, संतोष, हेमंत, मनीष, संतोष आदि सहित नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

Popular News