January 15, 2024


लोहारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर ठगी करने वाले खाता धारक सहित 03 आरोपी गिरफ्तार।

कबीरधाम - पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी विकास कुमार बघेल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी घनश्याम राम साहू पिता पुसउराम साहू उम्र 50 साल साकिन गगरिया खम्हरिया थाना स.लोहारा तहसील स.लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.) के द्वारा दिनांक 16/11/2023 को आवेदन पत्र पेश करने पर जिसमे क्रेडिट कार्ड्र बंद कराने के नाम से ओटीपी देकर 4,00,000 रूपये का ठगी किया व पैसा चले जाने से प्रार्थी द्वारा पुन: पैसा वापस करने की बात करने से 1,00,000 रूपये मेरे फोन पे मे डालो बोले और तुम्हारा पुरा पैसा वापस कर दुंगा बोलने पर प्रार्थी द्वारा 1,00,000 रूपये खाता क्रमांक 50100644142896 मे यूपीआई के माध्यम से रकम जमा किया था। उसके बाद भी पैसा वापस नही आने पर अपने आपको ठगी महसुश करने से थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि रिपोर्ट पर थाना स. लोहारा अपराध क्रमांक 275/2023 धारा 420 भादवि. कायम कर विवेचना मे लिया गया। अपराध कायमी पश्चात वरिष्ट अधिकारीयो का अवगत कराते हुये साईबर सेल के माध्यम से एवं खाता धारक का पता तलाश करते हुये थाना स. लोहारा पुलिस टीम द्वारा आरोपी खाता धारक सुजीत कुमार चौधरी जबलपुर निवासी एवं उनके दो अन्य साथी राजा ऊर्फ गुलाम हसनैन व गौरव मरावी को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया पूछताछ मे आरोपीगण द्वारा अपने एवं अपने परिचित के नाम पर अलग अलग बैंक मे खाता खोलवाकर अनयंत्र व्यक्ति को खाता एवं एटीएम कार्ड को देकर एवज मे रकम प्राप्त कर ठगी करना पाया गया है, प्रकरण के अन्य मुख्य आरोपी अबतक फरार है साथ ही अनयंत्र स्थान के खाता धारक का पृथक से टीम रवाना कर तलाश की जाती है। उक्त सभी आरोपी 01. सुजीत चौधरी पिता स्व. जमुना प्रसाद उम्र 32 साल निवासी नई बस्ती सुभाष नगर बगियाटोला रांझी थाना रांझी जबलपुर म.प्र. , 02. राजा ऊर्फ गुलाम हसनैन पिता मोह0 फारूख उम्र 34 साल निवासी मक्का नगर मक्का मस्जिद के पास संजय गांधी वार्ड आधारताल थाना हनुमानताल जबलपुर म.प्र., 03. गौरव मरावी पिता हिरालाल मरावी उम्र 28 साल निवासी कांचघर पुलिस लाईन दुर्गा मंदिर ठाकुर आटा चक्की पास थाना घामापुर जबलपुर म0प्र0 को आज दिनांक 15/01/24 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल निरूद्ध की जाती है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विकास बघेल, सउनि. संदीप चौबे, सउनि. आशीष सिंह, सउनि. सुनील कुमार यादव, प्र.आर. फलेन्द्र देशमुख, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण अनंत, आरक्षक किर्तीलाल वर्मा, शंकर निषाद, रविशंकर जायसवाल, उत्तम पटेल, माखन पटेल, म.आर. मीरा तिवारी का विशेष योगदान रहा है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch