राजनांदगांव - अयोध्या में प्रभु श्रीरामजी के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर श्रीराम के नाम रक्तदान शिविर का आयोजन यूनुस ब्लड ग्रुप द्वारा 60 यूनिट रक्त समर्पण मेडिकल कालेज ब्लड सेंटर को सौपा गया।
मुख्यअतिथि श्रीमती किरण रवींद्र वैष्णव जनपद अध्यक्ष छुरिया, श्रीमती हेमिन विष्णु साहू जनपद सदस्य, अजय पटेल मंडल भाजपा अध्यक्ष, गोपाल देवांगन, विजय अग्रवाल, एस एल नेताम सर, खिलेश्वर साहू, आलोक मिश्रा भाजपा, हिरेंद्र साहू, कमल नारायण गुप्ता, महेश गुप्ता, श्रीमती अल्फीया हनीफ कुर्रेसी सरपंच गैदाटोला, एच एस भाटिया सर, नागेश यदु, रक्तवीर एवं रक्त फनेन्द्र जैन समाजसेवी एवं जन प्रतिनिधियों ने रक्तदाताओं की हौसला बढ़ाया एवं रक्तदान को जन अभियान बनाने की पहल की
रक्तमित्र फनेन्द्र जैन ने बताया यूनुस ब्लड ग्रुप लगातार रक्त सहायता पिछले कई वर्षो से कर रहे है, और रक्तदान शिविर लगाकर शासकीय ब्लड सेंटर में रक्त जमा किया जो रक्त समितिया लगातार निजी ब्लड बैंको से शिविर लगाकर शासकीय ब्लड सेंटर की उपेक्षा कर रहे है, उन्हे अनुकरणीय संदेश दिया, क्योंकि सिकलीन, थैलेसीमिया, डिलीवरी और एक्सीडेंट के मरीज पहले शासकीय अस्पताल में ही भर्ती होते है।
[video width="848" height="480" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240121-WA0252.mp4"][/video]
[video width="848" height="480" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240121-WA0232.mp4"][/video]
यूनुस अजनबी ने कहा प्रभु श्रीराम के नाम रक्तदान शिविर एवं कवि सम्मेलन का आयोजन ग्रामवासियों एवं सरपंच व समाजसेवी व जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सर्व धर्म सम्मान के प्रतीक प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संस्था द्वारा अनुकरणीय कार्य किया गया।
[video width="480" height="864" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240124-WA0443.mp4"][/video]
मेडिकल कालेज राजनांदगांव से डॉ रिंकू सिंग, टेक्नीशियन चूमेश साहू, कौशल सिस्टर दुर्गा व पूरे मेडिकल कालेज ब्लड सेंटर के टीम का सहयोग रहा, 60 यूनिट रक्त संस्था के माध्यम से रक्तवीरों ने रक्त समर्पण कर प्रभु श्रीराम को याद किया अयोध्या में 500 वर्षो के बाद राम मंदिर की जन्म स्थल में पुन स्थापना की खुशी में रक्तदान शिविर एवं कवि सम्मेलन का सफल आयोजन ग्राम गैदातीला में साआनद संपन्न हुआ।