रायपुर - आज भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई, जिसमे बीजेपी के प्रदेश संघठन मंत्री श्री पवन साय ने विगत विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना समेत पुरे प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ की टीम की बधाई शुभकामनाए दी।
प्रदेश संयोजक श्री लाभचंद बाफना ने विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय के लिए छग के सभी व्यापारी बंधुओ को धन्यवाद देते हुए व्यापार प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आगमी लोकसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए छग के सभी 11 लोकसभा में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जायेगे, जिसके उपरांत राजधानी रायपुर में एक वृहद बड़ा व्यापारी महासम्मेलन आयोजित किया जायेगा, साथ ही इस बार छग की पुरी 11 लोकसभा सीट बीजेपी को जिताकर दिल्ली भेजेंगे, जिससे इस बार 400 पार का नारा पूरा होगा और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार तीसरी बार एतिहासिक विजय के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे।
आज की बैठक को श्री खूबचंद पारख, श्रीचंद सुंदरानी ने भी संबोधित किया। राजनीतिक प्रस्ताव संतोष बैद ने प्रस्तुत किया, जिसका समर्थन श्री संजय मुराका समेत अन्य सभी लोगों ने हाथ उठाकर किया। प्रदेश कार्यसमिति का संचालन प्रदेश कार्यालय मंत्री नितेश दुबे के द्वारा किया गया।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सहसंयोजक सुभाष अग्रवाल, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, प्रदेश सहसंयोजक बजरंग खड़ेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री नितेश दुबे, कांतीलाल बोथरा, जिला संयोजक सतीश छूगानी, दिलीप गंगवानी, कमल पारेख, राजकुमार राठी, रूपेंद्र वर्मा, भावेश बुसारी, प्रकाश मोरयानी, विकास परिहार, सुनील भंसाली समेत बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी व जिला संयोजक उपस्थित थे।