महासमुंद - भारतीय जैन संगठना महासमुंद एवम् श्री गणेश विनायक अस्पताल रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आज के शिविर में टोटल 111 लोगो के नेत्र का जांच किया गया, जिसमे से 12 लोगो का मोतियाबिंद निकला।
भारतीय जैन संघटना ने बताया मोतियाबिंद वालो का निशुल्क ऑपरेशन गणेश विनायक आई अस्पताल में हमारी संस्था द्वारा करवाया जाएगा.. हम आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य करते रहेंगे। आशा करते है भारतीय जैन संघटना छत्तीसगढ़ का साथ एवं विश्वास हमारे साथ हमेशा बना रहे।
हम श्री गणेश विनायक ऑय अस्पताल से आये डॉक्टर अनिल गुप्ता जी एवम् श्री शैलेंद्र सांघी जी एवम् पूरी टीम का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते है, जिन्होंने बहुत लगन से आर्थिक रूप से संकुचित मरीजो का इलाज में अपना बहुमूल्य समय दिया।
हम आज के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हमारे आज के कार्यक्रम के विशेष अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा जी उपस्थित थे। कार्यक्रम के लाभार्थी गुमान मालू, जैन श्री संघ के अध्यक्ष राजेश लूनिया जी, प्रदीप झाबक, रितेश गोलछा, जितेंद्र बैद, पारस चोपड़ा का एवं आज के कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे हेमंत झाबक एवं सकल जैन श्री संघ महासमुंद के हर एक सदस्य आप सभी का हम अपनी टीम के तरफ से बहुत बहुत आभार प्रकट करते है.. आप सभी के सहयोग एवं गरिमामय उपस्थिति से ही आज का कार्यक्रम सफल हो पाया।