दशरंगपुर में महिला सम्मेलन व होली मिलन समारोह का आयोजन, नवीन राशन कार्ड वितरण भी किया गया।
-------आज दिनांक 26 मार्च 2022 दिन शनिवार को दशरंगपुर विकास खण्ड कवर्धा में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन, होली मिलन एवं राशन कार्ड राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम रखा गया।
------------------------------------------------------------
मुख्य अतिथि निटा डिसूजा अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष, डॉ.सुनीता सेहरावत छ.ग. महिला कांग्रेस प्रभारी, कार्यक्रम के अध्यक्षता फूलों देवी नेताम प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. महिला कांग्रेस एवं राज्यसभा सांसद की बाइक रैली, के साथ ग्राम पंचायत दशरंगपुर में भव्य स्वागत किया गया, ग्राम दशरंगपुर में आयोजित महिला सम्मेलन, होली मिलन एवं राशन कार्ड राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम हुआ ग्राम में होली मिलन में रंग-गुलाल और बजा नगाड़ा में ठुमका लगाते, फाग गीत गाते व नगाड़ा बजाते तथा सुवा नित्य का आनंद लेते दिखे निटा डिसूजा, डॉ.सुनीता सेहरावत, फूलों देवी नेताम, एवं पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर एवं सभी कार्यकर्ताजन उपस्थित रहे।
नवीन राशन कार्ड वितरण में 08 ग्राम पंचायतो के हितग्राहियो को 240 नवीन राशन कार्ड वितरण किया गया।
जिसमे ग्राम पंचायत दशरंगपुर के-79, दूधिया-12, पनेका-20, पेंड्रा-71, हीरापुर-08, बिरनपुर-14, लिटीपुर-23 एवं ज्ञानपुर के 13 हितग्राहियो को नवीन राशन कार्ड वितरण किया गया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष निटा डिसूजा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सेहरावत ने अपने संबोधन में कहा महंगी गैस, महंगा तेल, थोक और खुदरा महंगाई ऐतिहासिक रूप से सर्वोच्च शिखर पर है, सिर्फ सत्ता की भूख में भाजपा सरकार आम जनता की कमर तोड़ रही है, फिर भी महंगाई से देशवासियों को लूटने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ रही है। पेट्रोल-डीजल 100 के पार, रसोई गैस 1000, खाने का तेल 200 के पार। आम जनता बेबस और लाचार है, पर भाजपा सरकार केवल अपने चंद पूंजीपति मित्रों के मुनाफे की सोच रही है, वही प्रदेश अध्यक्ष छ.ग.महिला कांग्रेस एवं राज्यसभा सांसद मान. फूलों देवी नेताम ने ने मान. मुख्यमंत्री जी के विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया कर्ज माफी महिला स्व सहायता समूह आदि के बारे में बताया। नविन राशन कार्ड के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के सभी परिवारों के लिए चाहे वह गरीबी रेखा के नीचे हो या उसके ऊपर सभी के लिए राशन कार्ड बनाने का वायदा किया था। ग्राम के हितग्राहियो को नवीन राशन कार्ड से चेहरे खिल गए। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद भी अगर किसी का राशन कार्ड नहीं बन पाया है तो वह भी आवेदन कर सकता है। पात्रतानुसार उन्हें भी नया राशन कार्ड बना कर दिया जाएगा। छ.ग. महिला अध्यक्ष डॉ.सुनीता सेहरावत ने ने भी महंगाई के खिलाफ नाराजगी जताई। सभी अतिथियों के प्रथम आगमन पर विधायक ममता चंद्राकर ने सभी अतिथियों को सहृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। इस महिला सम्मेलन एवं होली मिलन व राशनकार्ड वितरण कार्यक्रम में शकुन डहरिया, कार्यवाहक अध्यक्ष महिला कांग्रेस शेख अनवरी, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस शशिप्रभा गायकवाड़, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस सावित्री साहू, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस एवं अध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला गंगोत्री योगी, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कवर्धा कविता साहू, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस बेमेतरा पुष्पा साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कवर्धा रामकली धुर्वे, सदस्य जिला पंचायत कवर्धा प्रज्ञा निर्वाणी, सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा अमिता मरकाम, अध्यक्ष जनपद पंचायत बोड़ला लीला वर्मा, अध्यक्ष जनपद स./लोहारा मंजू बंगनी, अध्यक्ष जनपद लोहारा आभा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जनपद लोहारा, आरती सुमन कांग्रेस ज़ोन प्रभारी कुण्डा एवं पूर्व जनपद सदस्य सीमा अगम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कवर्धा, हेमा देशमुख राजनांदगाव महापौर, मंच संचालन कर रहे श्रीमती मीरा देवांगन एवं भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता आसपास के ग्रामीणजन कार्यकर्ता उपस्थित रहें।