रायपुर - शासकीय बालिका गृह, खम्हारडीह रायपुर में विगत दिनों श्री दिगंबर जैन महासमिति की महिला विंग द्वारा संस्थागत बालिकाओं हेतु कपड़े एवं खाद्य सामग्रियां संस्था प्रबंधन को उपलब्ध कराकर संस्था के दानपंजी में पंजीबद्ध करवाया गया हैं।
दिगंबर जैन महासमिति की महिला विंग द्वारा संस्थागत बालिकाओं के बीच कुछ प्रतियोंगिताएँ (चम्मच दौड़, अल्फाबेट वाले खेल) कराई गई, जिसमें बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को पुरस्कृत किया गया।
सूचनादाता
श्रीमती संध्या जैन
श्रीमती दीप्ति जैन
श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला विंग रायपुर