February 28, 2024


टैक्सी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाए - विवेक मोनू भंडारी

डोंगरगढ़ - आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु प्रदेश में निजी उपयोग की गाड़ियों को जिस तरह से बुकिंग में चलाया जा रही उन सभी गाड़ियों का टैक्सी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करना अत्यंत ही आवश्यक है। बिना टैक्सी रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से प्रदेश में लोग अपनी निजी गाड़ियों को टैक्सी गाड़ियों के रूप में चला रहे है, जिसका कोई भी रिकार्ड न सरकार के पास होता है। न ही गाड़ी मालिक के पास जो आपराधिक प्रवत्तियों को बढ़ावा देने में सहायक हो रहे है, किसी भी तरीके का कोई अपराध हो या अन्य गैर सामाजिक कार्य हो बिना रोक टोक लोग इन गाड़ियों का उपयोग कर रहे है, जो प्रदेश के लिए गहरी चिंता का कारण बन सकता है, समय रहते प्रदेश में टैक्सी वाहनों में चल रही गाड़ियों को अलग रजिट्रेशन कर उन गाड़ियों की पहचान की जाए जो बहुत ही आवश्यक है।

Advertisement

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch