March 06, 2024


अजीत यादव बने छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी का आभार व्यक्त करते कहा ये अहम बातें.....

रायपुर - पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन जो हमेशा पत्रकारों की हित मे सदैव तत्पर रहते है इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए हर जिलों मे और प्रदेश संगठनों का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष संदीप तिवारी के द्वारा इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब में विगत वर्षों से छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के जिला उपाध्यक्ष  के पद पर सक्रिय रूप से काम करके जिला के पत्रकारिता को नया आयाम स्थापित करने के पश्चात् अजीत यादव को छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप तिवारी राज ने संगठन के भव्य विस्तार एवं नया आयाम देने के लिए अजीत यादव को प्रदेश संगठन मंत्री  का कमान सौंपा है।


प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त होने पर अजीत यादव ने कहा की संगठन में सदस्य व पदाधिकारी संगठन की रीढ़ की हड्डी होती है, जिसके बगैर संगठन का संचालन मुमकिन नहीं है, जिस प्रकार आज हमारे छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप तिवारी राज पूरे प्रदेश के पत्रकारों को संगठित रूप से एकत्र कर उनके सुख दुख में खड़े होकर सभी की आवाज बुलंद करते आए हैं, उसी प्रकार मैं हमेशा संघ के सदस्य व पदाधिकारियों के कदम से कदम मिला कर संगठन की नियम व रूपरेखा का हमेशा पालन करूंगा व पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार कर राज्य सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं चला रहें हैं, सभी योजनाओं का लाभ हमारे सभी पत्रकार भाइयों को संगठनात्मक तरीके से एकत्र कर पत्रकारों पे होने वाले समस्या व उत्पीड़न के लिए हमेशा संघर्ष की लड़ाई लड़कर सभी एक जुट रहेंगे कहते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप तिवारी राज सहित सभी जिलों के सदस्य एवं  पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch