रायपुर - जननायक सामाजिक समरसता के प्रतीक बसपा संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर काशीराम साहब का 90 वां जन्मदिन मनाया गया।
इस मौके पर सोती हुई कौम को जगाने वाले मान्यवर साहब को याद करते हुए रितेश भास्कर ने कहा उन्होंने भारतीय राजनीति में नया मोड़ लाया है। राजनीतिक परिवर्तन लोकतंत्र और सामाजिक बदलाव देश दिखाई पड़ता है, काफी हद तक वर्तमान में कांशीराम जी को जाता है, राजनीति और राजनीतिक पार्टियों के पीछे चलता है।
कांशीराम साहब ने इसे समझ लिया था और सामाजिक आंदोलन को पॉलिटिकल पार्टी बना कर दिशा दी और सत्ता तक पहुंचाया।
उन्होंने दलित उत्थान के लिए कभी अपने सगे संबंधियों से नाता नहीं रखने, अपना घर नहीं बनाने, किसी शादी ब्याह या समारोह में शामिल नहीं होने और बाबा साहब का सपना पूरा होने तक चैन से नहीं बैठने की शपथ ली... और आजीवन निभाया!
आंदोलन एवं संगठन से पूरे भारत की राजनीतिक धारा को ही बदल दिया बामसेफ, बीआरसी, डीएस4 एवं बीएसपी जैसे संगठन के सहारे 5-5 राज्य सरकारों मे बहुजनों की सहभागिता कराई, न जाने कितने एमएलए एमपी और मंत्री भी बनवा दिए, आज भारत की राजनीति के एक बड़े नायक की 90 वी जयंती पर नमन किया इस मौके पर बहुजन समाज के कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।