BREAKING

राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने भरा नामांकन

Share:

रायपुर - राजनांदगांव भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय ने जिला कार्यालय पहुंचकर आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मधूसूदन यादव के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दाखिल किया नामांकन।


शिवनाथ वाटिका में कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी जनसमूह उपलब्ध रहा, भीषण गर्मी में भी लोग अपने-अपने चाहेते नेताओं को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आए हुए थे। सम्पूर्ण लोकसभा छेत्र से आए भाजपा कार्यकर्ताओं का जन सैलाव उमड़ पड़ा।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा राजनांदगांव समेत प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतेंगे, और केंद्र में पुनः मोदी की गारंटी सरकार बनेगी।

Share:

Popular News