July 29, 2024


खिलाड़ी वसुंधरा से मिले मधुसूदन यादव..

डोंगरगढ़ - वर्ष 2024 अक्टूबर में होने वाले ग्रीस यूरोप में वर्ल्ड जुजित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की होनहार खिलाड़ी कुमारी वसुंधरा सिंह का चयन होने पर खास पूर्व सांसद मधुसूदन यादव जी के निमंत्रण पर आज प्रदेश महासचिव व कोच अजय राणा जी व जिलाध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी जी मार्गदर्शन में कुमारी वसुंधरा ने पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव जी से भेंट मुलाकात कर सारगर्भित चर्चा की साथ ही भविष्य की अपनी कार्यप्रणाली के विषय मे होने वाली गतिविधियों की जानकारी प्रदान की श्री यादव ने भारत का प्रतिनिधित्व करने हेतु खिलाड़ी वसुंधरा को शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की, साथ ही कहाँ की जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही है और कहा उन्हे विश्वास है कि जरूर आप भारत का नाम रोशन करेंगे और भारत के लिए मेडल लेकर आएगे जो छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित राजनांदगांव डोंगरगढ़ का मान बढ़ाने में सहायक होगा।

Advertisement


इसी क्रम में राजनांदगांव रेंज के आई जी व खेलो में खास रुचि रखने वाले श्री दीपक झा महोदय जी से भी भेंट मुलाकात की उच्च अधिकारी श्री झा को जब पता हुआ कि जिजित्सु खेल में होने वाले वर्ल्ड चैपियनशिप में छत्तीसगढ़ से मात्र एक खिलाड़ी का चयन हुआ है और वह भी राजनांदगांव जिले से तो उन्होंने चर्चा के दौरान कहाँ की अभी बचे दिनों में पूरी तरह से अभ्यास में लगे रहे तो निःचित ही मैडल भारत के नाम होगा पूर्व में भी जिजित्सु खेल से लगाव होने की बात करते हुए कहाँ की उन्हें खिलाड़ियों के बीच जाना अच्छा लगता है जब भी मौका मिले वह जरूर जिले के खिलाड़ियों से मुलाक़ात करना चाहेगे।चर्चा के दौरान डोंगरगढ़ नगर के कराटे खिलाड़ी विकास सहारे व खेलो में विशेष रुचि रखने वाले नागेश कंडरा भी उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch