रायपुर - भारतीय योग संस्थान दिल्ली की शाखा रायपुर के अंतर्गत श्री नाकोड़ा भैरव सोसायटी योग परिवार द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को योगमय जीवन पद्धति के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश जी सोनी, राजेश डागा, राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में जोन प्रभारी के आर साहू द्वारा नाकोड़ा सोसाइटी प्रांगण में प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य प्रहसन व देशभक्ति गीतों के द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया।
संस्था के संरक्षक पदम गोलछा, ताराचंद टाटिया एवं जीत देवांगन द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
श्रीमती जीत देवांगन द्वारा रानी लक्ष्मी बाई के जीवन को चरितार्थ किया गया संतोष साहू एवं श्याम शुक्ला द्वारा देशभक्ति गीत द्वारा उत्साह का संचार किया गया, श्रीमती पूर्णिमा साहू भारत माता, तृप्ति राय अहिल्याबाई होलकर एवं मोपेश साहू द्वारा भगवान रामचंद्र जी की झांकी प्रस्तुत की गई।
दो वर्ष का नन्हा बालक आनुष चाचा नेहरू के रूप में सबके आकर्षण का केंद्र रहा, मीना गोलछा एवं सीमा गांगुली द्वारा स्वरचित वीर रस की कविता से देशभक्ति के प्रति समर्पण के भाव को जागृत किया छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी के बोल को ऐश्वर्या साहू, खेमीन साहू, सपना पारधि, गायत्री साहू एवं संध्या उपाध्याय द्वारा संगीत में प्रस्तुति दी गई। सरिता शर्मा द्वारा शाकाहार को भारतीय भोजन का रूप बताते हुए प्रकृति के साथ जुड़े रहने की प्रेरणा दी गई।
प्रभात फेरी निकालकर गणतंत्र दिवस व योग के लिए जागरूकता लाने हेतु भैरव सोसायटी, लक्ष्मी नगर, पचपेड़ी नाका, सुधर्मा बिहार, लाल गंगा रीजेंसी, दावड़ा कॉलोनी का भ्रमण किया गया। तोषी बेगानी एवं ऐश्वर्या साहू के नेतृत्व में देशभक्ति गानों के साथ सभी योग साधकों द्वारा सामूहिक रूप से मनमोहक नृत्य किया गया कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी व केंद्र प्रभारी श्रीमती कांति लुनिया द्वारा किया गया।