रायपुर - नवकार नगर स्थित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं दादाबाड़ी में आयोजित दादा गुरुदेव एकतीसा भक्ति महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत विमल महिला मंडल की सदस्यओं ने दादा गुरुदेव के इकतीसा से की, साथ ही में भक्तों ने अपनी भावपूर्ण एवं शानदार गुरु भक्ति से उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंडलों की भक्तिमय प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण गुरु भक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर दादा गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की। प्रतियोगिता में पंख ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, समृद्धि महिला मंडल ने द्वितीय तथा जागृति बहू मंडल, रायपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार अर्जित कियाभक्तों की जोशीली एवं संस्कारमय प्रस्तुतियों ने सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बच्चों में धर्म, संस्कार एवं गुरु भक्ति की भावना देखकर उपस्थित जनसमुदाय ने उनका उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि धार्मिक संस्कारों की मजबूत नींव बचपन में ही रखी जाए तो आने वाली पीढ़ी जिनशासन एवं गुरु परंपरा से सदैव जुड़ी रहती है।
11 दिनों तक चलने वाले इस भक्ति महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से शामिल होने वाले 27 मंडलों के बीच महाभक्ति प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं।
प्रतियोगिता में प्रतिदिन विजेता मंडल को 11 हजार रुपए, साथ ही 5,100 रुपए और 3,100 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। महोत्सव के अंतिम दिन महाविजेता मंडल को 51 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
इक्तीसा पाठ और भक्ति में जुटेंगे श्रद्धालु महोत्सव के दौरान दादा गुरुदेव की आराधना, इक्तीसा पाठ और भक्ति के विभिन्न आयोजन होंगे। इसके जरिए समाजजनों को धर्म और आध्यात्मिक साधना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर प्रतिष्ठा के बाद पहली बार आयोजित हो रहे इस 11 दिवसीय महोत्सव के द्वितीय दिन जैन समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता के जज के रूप में अशोक जी चोपड़ा, रेखाजी राय सोनी विशेष रूप से उपस्थित थीं।