रायपुर 09 फरवरी - सकल जैन समाज में एक रूप में समानता के साथ सर्वमान्य महामंत्र नवकार का जाप स्थानीय जैन समाज, विवेकानंद नगर, रायपुर व नवकार जाप ग्रुप के द्वारा संयुक्त से श्री ज्ञान वल्लभ भवन में आज दिनांक 09/02/2025 को आयोजित किया गया।
आज का नवकार जाप तप चक्रवर्ती श्री विराग मुनि मसा व श्री नंदीसेन मसा के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
सामूहिक नवकार जाप का आयोजन प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को जैन समाज के किसी भी एक घटक/श्रीसंघ/समिति के साथ संयुक्त रूप से नवकार जाप ग्रुप द्वारा किया जाता है। यह जाप उसी तारतम्य में 14वें क्रम का था। जैन समाज के लगभग सभी घटकों की उपस्थिति रही। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञान वल्लभ भवन में साधर्मिको की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ आयोजन।
जैन समाज से रायपुर नगर निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशी श्रीमती मोनिका कोटेचा, श्री प्रकाश डागा, श्रीमती वर्षा वीरेंद्र डागा ने चुनाव में जैन समाज को मजबूत करने की बात कही।
सकल जैन श्रीसंघ से श्री विजय कांकरिया, श्री पुखराज जी मूणत, श्री नरेश बैंदमुथा ने सकल जैन समाज का नवकार जाप में पधारने के लिऐ आभार व्यक्त किया, संवेद शिखर तीर्थ से पधारे ट्रस्टीगण ने उपस्थितजनों को संबोधित किया।
आयोजन व्यवस्था में विशेष रूप से पुखराज जी मुनोत, सुरेश जी बरडिया, फूलचंद जी नाहटा, गौतमचंद जी गोलछा, मनोज कोठारी, संजय गिडिया, संदीप बैद, महावीर कोचर, वीरेंद्र डागा, सिद्धार्थ डागा, जय संचेती, आशीष जैन, राजेन्द्र पारख, मनोज पारख, तन्मय जैन की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।