कवर्धा : - 11/02/25 कवर्धा जैन समाज के युग पुरुष सम्माननीय श्री मांगीलाल जी श्रीश्रीमाल का जन्म शताब्दी समारोह समाज बांधवों की गरिमामयी उपस्थिति में श्री नेमीचंद पंकज श्री श्रीमाल के निवास परिसर आजाद चौक में संपन्न हुआ।
नवकार मंत्र की जाप उपासना के बाद तेल चित्र को नमन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। बाल प्रतिभा अनन्या श्रीश्रीमाल के प्रभु भक्ति भजन को सभी ने खूब सराहा। श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजक संघ कवर्धा के पूर्व अध्यक्ष श्री खुशाल टाटिया ने उनके कृतित्व का उल्लेख करते हुए स्वरचित ओजस्वी भजन मधुर कंठ से सुनाया।
श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी संघ मंत्री श्री गेंदमल मोदी ने श्रद्धेय मांगीलाल जी श्रीश्रीमाल को युग पुरुष उपमित करते हुए उनकी सरलता सौम्यता, मिलनसारिता, ईमानदारी आदि गुणो का श्रद्धा पूर्ण स्मरण किया।
ज्ञातव्य है की उनकी पौत्री (छवि प्रज्ञा जी) एवं बहुरानी (रामाशा जी) रामेश बगिया में उभरते पुष्प के रूप में शोभायमान हो रही है। उनके ज्येष्ठ पुत्र नेमीचंद जी वर्तमान में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष हैं। द्वितीय निर्मल चंद जी नगर पालिका परिषद कवर्धा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। तृतीय गुलाबचंद जी वीर पिता है तथा इनके पुत्र आकाश भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। चौथे ज्ञानचंद जी बहुधा धार्मिक क्षेत्र में दिल से संलग्न देखे जाते हैं। पांचवें ईश्वर जी को मितभाषी के रूप मे तथा कनिष्ठ पुत्र दिनेश जी सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक आदि क्षेत्र में सदैव अग्रणी दृष्टिगोचर होते हैं। वही तीन बेटियों में प्रेम टाटीया अर्जुनी, उषा कोठारी एवं लीला पारख दुर्ग प्रतिष्ठित परिवारों में दोनों कुलो की शोभा बढ़ा रही है। मेहनत परिश्रम एवं सहृदयता से श्रीश्रीमाल परिवार ने अच्छी संपन्नता एवं ख्याति अर्जित की है। उनके पौत्र साधु मार्गी युवा संघ अध्यक्ष सी ए श्री पंकज जैन के आभार व्यक्त करने तथा जलपान के बाद समारोह का समापन हुआ। मांगलिक श्री गेंदमल मोदी ने दी।