कवर्धा :- 10/03/25 भारतीय जैन संघटना छत्तीसगढ़ एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग सेवा शिविर 20 मार्च से 22 मार्च 2025 तक पीजी कॉलेज डोम कवर्धा में आयोजित किया जा रहा है। इस विशाल शिविर में दिव्यांग भाई बहनों को कृत्रिम हाथ - पैर, श्रवण यंत्र, ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, कैलीपर्स आदि आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।
भारतीय जैन संघटना के संभाग अध्यक्ष श्री अमित बरडिया, सचिव विकास सेठिया ने बताया कि लाभार्थियों के भोजन एवं आवास की सुविधा एक सहायक के साथ नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। तद् हेतु संपर्क प्रतीक लूनिया, राजा श्रीश्रीमाल, अनिल लुनिया से किया जा सकता है। कार्यक्रम के बेहतर संयोजन हेतु जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग कबीरधाम, जैन समाज कवर्धा का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। चैप्टर अध्यक्ष सुनील लूनिया, सचिव नयन झाबक, महिला शाखा अध्यक्ष रितु बरडिया, सचिव पूजा बाठिया सहित समूचे बीजेएस संघठन द्वारा सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न कराने हेतु पुरजोर तैयारीया आरंभ कर दी गई है तथा अधिकाधिक लाभ उठाने का आव्हान किया गया है। ज्ञातव्य है की इस शिविर की परिकल्पना को साकार करने हेतु प्रदेश बीजेएस समन्वयक डा. अतुल जैन अनवरत प्रयासरत रहे। फल स्वरुप आयोजन कार्य रूप मे परिणत होने जा रहा है।