रायपुर - जैन धर्म के सर्व पूजित दादागुरुदेव श्री जिनकुशल सुरी जी का स्वर्गारोहण फाल्गुन वदी अमावस्या को हुआ और उसके 25 दिन बाद ही मालपुरा में भक्त की अरदास पर दादाबाड़ी में दादा श्री जिनकुशल सुरी जी ने प्रत्यक्ष दर्शन देकर भक्त की मनोकामना पूरी की थी, अतः इस दिवस को प्रकाट्य दिवस के रूप में अत्यंत भाव भक्ति से भैरव सोसाइटी जैन दादाबाड़ी में सैकड़ों भक्तों की उपस्थिति में मनाया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद एवं महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि आज होली पूनम के अवसर पर प्रातः 9 बजे से 9-30 तक दादागुरुदेव इक्तिसा जाप पश्चात दादा गुरुदेव के गुणानुवाद स्वरूप बड़ी पूजा का अनुष्ठान रखा गया है, जिसमें दादा गुरुदेव कि सुंदर कलात्मक छतरी में विराजित दादा श्री जिनकुशल सुरी जी एवं चारों दादा की मूर्तियों की अष्ट प्रकार पूजा की जाएगी पूजा पश्चात लाभार्थी परिवारों द्वारा गुरु प्रसादी का आयोजन किया गया है।