BREAKING

बच्चों ने गर्मी भर पशु पक्षियों की देखभाल का लिया संकल्प।

Share:

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में बच्चों में धर्म के साथ सेवा - दया - करुणा का बीजारोपण।

रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी  में भगवान महावीर स्वामी 2624 वाँ जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत भीषण गर्मी की संभावना देखते हुए मूक पक्षियों के दाना पानी के लिये दाना फीडर व सकोरा वितरण किया गया। प्रातः पूजन करने आए बच्चों को धर्म के साथ ही सेवा दया करुणा की शिक्षा दी गई सभी बच्चों ने दाना फीडर सकोरा घर ले जाकर गर्मी भर मूक पक्षियों की सेवा का संकल्प लिया।


श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि मूक पक्षियों के लिए आधुनिक दाना पानी फ़ीडर व प्लास्टिक सकोरे का वितरण आरंभ किया गया। जिसे घर की छत पर या बाल्कनी में आसानी से रखा व टांगा जा सकता है और स्वच्छता के साथ पक्षियों के दाना पानी दिया जा सकता है। ट्रस्टी नीलेश गोलेछा व टीकम जैन ने बताया कि 25 मार्च से सार्वजनिक पशु आहार गौशाला में घुमन्तु पशुओं के लिए हरी सब्जियां व चारा वितरण पखवाड़े का आरम्भ किया जावेगा। यहाँ पर आसपास क्षेत्र के सैकड़ों घुमन्तु पशु प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक स्वतः आते हैं व उनके लिए प्रतिदिन चारे की व्यवस्था रखी जाती है। अमर बरलोटा ने बताया कि महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर प्रथम चरण में 100 नग दाना फ़ीडर गुजरात से मँगाए गए है। ये आकर्षक व सुविधाजनक हैं, जिसका स्वच्छता के साथ उपयोग किया जा सकता है तथा इसमें रखे दाने खराब भी नही होंगे। इसके साथ में पानी रखने के लिए वॉटर फ़ीडर व प्लास्टिक के सकोरे वितरित किए जावेंगे। जिन्हें छत पर, बाल्कनी में या गार्डन में रखा जा सकता है। ट्रस्टी राजेश सिंघी व डॉ योगेश बंगानी ने बताया कि 5 अप्रेल को भैरव सोसायटी व आसपास की कॉलोनी में घरों के सामने रखने हेतु कोटना लगाने रहवासियों को प्रेरित किया जावेगा, जिससे घरों में बचने वाली खाद्य सामग्री का उपयोग हो सके व गर्मियों में गाय, सांड़, कुत्तों के लिए पीने का पानी सुलभ हो सके। श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट द्वारा श्री विनय मित्र मण्डल के सहयोग से पैर कटे दिव्यांगों को जयपुर पैर का वितरण 3 अप्रैल से किया जावेगा। मानव सेवा व मूक पशु पक्षियों के कार्यक्रम संबंधित जानकारी हेतु अमर बरलोटा 93001 46053 से सम्पर्क करें।

Share:

Popular News