BREAKING

वर्धमान महिला मंडल द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण व फिजीयोथेरेपी शिविर का आयोजन।

Share:

रायपुर - वर्धमान महिला मंडल न्यु राजेन्द्र नगर द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर तथा फिजीयोथेरेपी का कार्यक्रम मेघ सीता भवन वर्धमान जिनालय में किया गया, जिसमें 100-150 लोगों ने अपना परीक्षण कराया।


डाक्टर आनंद सक्सेना की टीम द्वारा नेत्र परीक्षण तथा नवकार फिजियोथेरेपि के डाक्टर आकाश चोपड़ा द्वारा सेवाएं दी गई। मंडल की संरक्षिका कुसुम बेगानी, अध्यक्ष सरिता पारख, रेखा पारख, अंजना सिंगी, सुषमा लोढ़ा, पुष्पा, मंजु, विमला गोलछा, कस्तुरी बाई, उर्मिला बाई आदि सदस्यायें उपस्थित थी।

Share:

Popular News