BREAKING

प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षौल्लास से सकल जैन समाज रायपुर में मनाया गया।

Share:

रायपुर - प्रथम तीर्थंकर मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव रविवार दिनांक 23/03/2025 को चैत्र कृष्ण नवमी को बड़े ही हर्षौल्लास से सकल जैन समाज रायपुर  में मनाया गया, आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य 108 समय सागर महाराजजी की परम प्रभावी शिष्या....श्री 105 अन्तरमति माताजी, श्री 105 अनुगृहमति माताजी, श्री 105 अखंड मति माताजी, श्री 105 अभेदमति माताजी, श्री 105 समय मति माताजी, श्री 105 शैलमति माताजी, श्री 105 ध्यानमती माताजी, श्री 105 उद्योतमति माताजी के मंगल सानिध्य में रायपुर के इतिहास में पहली बार संपन्न हुई।

ट्रस्ट के अध्यक्ष यशवंत जैन, सचिव सुजीत जैन, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी लोकेश चंद्रकांत जैन ने बताया प्रातः 7.30 बजे भगवान आदिनाथ को चांदी के रथ में श्री धीरज सुरेश चंद जैन चूड़ी वाले परिवार के द्वारा विराजमान किया गया, रथ के सारथी श्रीं विजय चंपा देवी जैन एवं चावर करने के सम्यक आनंद जैन और भव्य जैन लाभार्थी बने। धार्मिक जयकारों के गुंजन में विमान यात्रा राजधानी रायपुर के मालवीय रोड स्थित बड़ा मंदिर से कोतवाली चौक, सदर बाजार एडवर्ड रोड, गोल बाजार, चिकनी मंदिर होते हुए वापस मालवीय रोड स्थित बड़े मंदिर पहुंचकर प्रातः 08:30 बजे से भगवान का अभिषेक प्रमुख इंद्र श्री अरविंद जैन, श्री अभिषेक जैन, श्री अनूप, आशीष जैन, श्री शैलेन्द्र अक्षत जैन के द्वारा एवं शांति धाराकर्ता श्री धीरज सुरेशचंद्र जैन चूड़ी वाले परिवार को सौभाग्य मिला तत्पश्चात माताजी का प्रवचन एवं आहारचर्या संपन्न हुई।

Share:

Popular News