जोधपुर - जोधपुर की धरा पर जन्मे अनमोल रत्न वीर परिवार वीर पिता श्री जसराज जी वैद जिन्होंने अपने परिवार को आचार्य श्री रामलाल जी म सा व उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा के चरणो मे अपने कलेजे की कोर पुत्र, पुत्री व अपनी धर्म सहायिका को रामगुरुवर के चरणो मे सौप दिया व खुद भी चरित्र आत्माऔ की सेवा मे निरंतर लग गये चाहे विहार सेवा हो या चातुर्मास मे जहा मन करता वही सेवा करने मे लगते रहे चाहे दूर दराज के राज्य मे हो सभी जगहे विहार सेवा करने चले जाते न सर्दी देखते न गर्मी विना चप्पल के रहते है सदैव हसमुख रहने वाले ऐसे वीर पिता श्री जसराज जी को वंदन अभिंनदन।
आप जोधपुर के पास के देणोक के रहने वाले है आपके परिवार से दीक्षित श्रद्धेय सेवा भावी श्री गुणिस मुनि जी म सा (पुत्र )व महासती श्री तारिका श्री जी म सा (पत्नी), महासती श्री दीपिका श्री जी म सा (पुत्री) ने आचार्य श्री रामेश के जिनशासन की शोभा बढा रहे है।
आपने अभी भीलवाड़ा से नागोर तक उपाध्याय प्रवर के साथ उग्र विहार करके अपनी आत्मीयता का परिचय दे दिया।
संघ प्रवक्ता - नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।