राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 387वीं जयंती बुधवार को।
बिलासपुर - क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति बिलासपुर की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्र के गौरव, वीरता और निष्ठा के अद्वितीय प्रतीक राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 387वीं जयंती के उपलक्ष्य में क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति बिलासपुर द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन 13 अगस्त, बुधवार किया जा रहा है। इसमें बिलासपुर शहर के समस्त स्वजातीय बंधुओं एकत्रित रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्थान संरक्षक सर्व श्री राम सागर राठौर, श्री हरीश राठौर उपस्थित रहेंगे उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हरिशंकर राठौर जी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्थान के बच्चों के द्वारा राष्ट्र वीर दुर्गादास राठौर जी 387 वीं जयंती पर भाषण, पेंटिग, प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ किया जाएगा।जिसमें सभी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। जिसके लिए सभी सदस्य कृपया अपने बच्चों का पंजीयन राकेश सिंह राठौर 9827915746, राजकिशोर सिंह राठौर 9806617798, द्वारिका राठौर 98279466645 में कराएं।
दुर्गादास राठौड़ ने औरंगज़ेब के समय वीरता, बलिदान और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा का परिचय देते हुए, जोधपुर के उत्तराधिकारी महाराजा अजीत सिंह की रक्षा की थी और राजपुताना की शान को अक्षुण्ण रखा। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और ईमानदारी का प्रेरक उदाहरण है।
हम सभी सदस्यों से निवेदन करते हैं कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर राष्ट्रवीर की स्मृति को नमन करें।उक्त कार्यक्रम 13 अगस्त, बुधवार सुबह 11से 5 बजे तक राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर बालोद्यान एवं सामुदायिक भवन राजकिशोर नगर बिलासपुर मनाया जाएगा।
उक्त मीटिंग में संस्थान के अध्यक्ष हरिशंकर राठौर, उपाध्यक्ष नवनीत सिंह राठौर, सचिव विवेक सिंह, सह सचिव राकेश सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष द्वारिका राठौर, सह कोषाध्यक्ष राजकिशोर राठौर, संरक्षक हरीश राठौर, त्रियुगीनारायण राठौर, रामसागर राठौर, नरेंद्र राठौर, राजेश राठौर, सतीश राठौर आदि उपस्थित थे।