March 30, 2026


बिलासपुर में शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का 2625वां "जन्मकल्याणक महामहोत्सव" में आज महामस्तकाभिषेक, शोभा यात्रा, भंडारा, संगीतमय आरती, भजन, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न।

शोभा यात्रा में गाड़ियों में निकली झांकी, वंदे मातरम द्वारा पुष्प से स्वागत।

बिलासपुर  30 मार्च - शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का 2625वां "जन्मकल्याणक महामहोत्सव" सोमवार को सरकंडा से क्रांति नगर तक शोभा यात्रा के साथ गाड़ियों में भगवान महावीर के जीवन से सम्बंधित झांकी निकाली गई। बिलासपुर के इतिहास में प्रथम बार आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया जाएगा। गुजराती जैन टिकरापारा में सुबह 6:00 बजे प्रभात फेरी एवं बाइक रैली निकाली गई। दो दिवसीय विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें सोमवार को सभी मंदिर जी एवं भवन में नवकार मंत्र का जाप संपन्न हुआ। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से सकल जैन समाज बिलासपुर मना रहा है। सुबह मंदिर जी में विशेष पूजा फिर शोभायात्रा एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों चौक चौराहा में भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर  पर बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के पुरुष, महिला एवं बच्चो ने भाग लिया।

Advertisement

सरकंडा से क्रांति नगर मंदिर जी तक शोभायात्रा। 

जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर  भगवान महावीर स्वामी "जन्म कल्याणक" के पहेले दिन तीनों मंदिर जी में प्रात: 6:30 बजे से मंगलाष्टक, अभिषेक एवं शांति धारा एवं पूजन की गई तत्पश्चात प्रातः 8:00 बजे सरकंडा मंदिर से झांकी के साथ शोभा यात्रा निकली। शोभा यात्रा के साथ गाड़ियों में भगवान महावीर के जीवन से सम्बंधित झांकी रखी गई। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रदर्शन किया गया। 

महावीर जन्मोत्सव के अवसर पर बिलासपुर में जैन समाज ने भव्य शोभायात्रा जो कि सुबह 8:00 बजे जैन मंदिर सरकंडा से देवकीनंदन चौक, गोल बाजार, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक, विद्यानगर होते हुए क्रांति नगर जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में सभी महिलाएं केसरिया एवं पीली ड्रेस साड़ी एवं पुरुष सफेद कुर्ता पजामा धारण किए थे । शोभायात्रा में भगवान महावीर के रथ के साथ बच्चों ने जीवंत किरदार निभा कर रथ में सवार रहे।

बैंड बाजा, भगवान की जय कारा के साथ समाज के सदस्यों के द्वारा शोभायात्रा में पूरे माहौल को उत्साह उमंग से भर दिया । महिलाओं के द्वारा महावीर स्वामी के जयकारा के साथ आगे बढ़ते गए साथ ही पुरुष एवं महिलाओं ने भक्ति का भी आनंद लिया।

     इस अवसर पर सवई सिंघई श्रीमंत सेठ प्रमोद जैन, विनोद जैन, सनत जैन, महेंद्र जैन, वीर कुमार जैन, विमल चोपड़ा, चंद्र प्रकाश बोथरा, सुरेंद्र मालू, विशाल जैन, इंदरचंद बैद, कमल जैन, पंकज पंचायती, नरेंद्र मेहता, सुभाष श्रीश्रीमाल, राजेश जैन, शैलेश जैन, सत्येंद्र जैन, भूपेंद्र चंदेरिया, कैलाश जैन, विजय जैन, अंशुल जैन, मनीष जैन, दीपक जैन, डॉ अभिनेष जैन, कमोद जैन, पराग जैन, रूपेश गोलछा, श्रद्धा जैन, अजय छाजेड़, अंशुमन जैन, अभिनव डाकलिया, अमरेश जैन, संदीप जैन, अमित जैन, आलोक जैन, दिनेश मुनोत, प्रवीण कोचर, सहित बडी संख्या मे सकल जैन समाज के लोग उपस्थित थे।

वन्दे मातरम् मित्र मंडल द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प से स्वागत।

महावीर जन्म कल्याणक पर निकली शोभायात्रा का पुष्प से स्वागत एवं ठंडे पदार्थ का वितरण वंदे मातरम मित्र मंडल के सदस्यों के द्वारा बस स्टैंड चौक में किया गया।

स्थानकवासी जैन संघ टिकरापारा में प्रभात फेरी,

 श्री दशा श्रीमाली स्थानकवासी जैन संघ टिकरापारा के द्वारा  महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बहुत ही धूमधाम से  मनाया गया। जिसमें प्रातः काल 6:30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें समाज के सभी श्रावक श्राविका एवं बालक बालिकायों ने बढ़-चढ़कर हर्षोल्लास के साथ भगवान महावीर स्वामी के जय जयकार करते हुए टिकरापारा जैन भवन से मन्नू चौक, दयालबंद, जगमाल चौक होते हुए पुनः जैन भवन में आकर प्रभात फेरी संपन्न हुई। 

 महावीर जयंती के उपलक्ष पर समाज के नवयुवक ने मिलकर बाइक रैली निकाली । समाज के सभी श्रावक श्राविकाएं, बालक बालिकाएं पूर्ण रूप से इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

 जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया, जगह-जगह पर भगवान महावीर के सुंदर गीतों पर नृत्य किया गया।इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष भगवान दास सुतारिया, योगेंद्र तेजाणी, कीर्ति गांधी, गोपाल वेलाणी, मनीष शाह, पप्पू तेजाणी, दीपक गांधी, दीपक जैन, राजू भाई तेजाणी, दीपक सुतारिया, केतन सुतारिया, सुनीत तेजाणी, सुमित तेजाणी, पारुल सुतारिया, उर्मिला तेजाणी, हेमा तेजाणी, संगीता दामाणी, सोनल शाह, भारती दोषी, वंदना दोषी, पूनम बेन, मनीषा कापड़िया, हित्ती, हेनी उपस्थित थे l

श्वेतांबर समाज में मंगलवार को विशेष पूजा एवं जुलूस 

श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ के अध्यक्ष सुभाष श्रीश्रीमाल ने बताया कि प्रातः 9.45 से 10.30 बजे तक मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर बाजे-गाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला जाएगा। यह शोभायात्रा विमल चोपड़ा के निवास (घर मंदिर) से प्रारंभ होकर जैन कैंपस स्मार्ट रोडतक पहुंचेगा। इसके पहले नेहरू नगर स्थित मंदिर में स्नात्र पूजा किया जाएगा।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch