बिलासपुर 31 मार्च - शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का 2625वां "जन्मकल्याणक महामहोत्सव" के अवसर पर मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित हुवा। नेहरू नगर स्थित विमल चोपड़ा के निवास मे स्थापित मंदिर जी मे प्रार्थना एवं स्नात्र पूजा प्रातः 8:30 बजे से 9:30 बजे तक विमल चोपड़ा के निवास से शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ घर मंदिर से जैन कैंपस तक संपन्न हुवा। नवकार महामंत्र जापयजैन कैंपस, स्मार्ट रोड में संपन्न हुवा।

इस अवसर पर समाज के संरक्षक विमल चोपड़ा, अध्यक्ष सुभाष श्रीश्रीमाल, नरेंद्र मेहता, सुरेंद्र मालू, चंद्र प्रकाश बोथरा, इन्दर चंद बैद, सुधीर डाकलिया, ज्योति चोपड़ा, ममता डाकलिया, राखी प्रखर, पंखुडी, प्रवीण कोचर, ज्योति कोचर, तुषार मेहता, नरेंद्र मेहता, संगीता चोपड़ा, निशी चोपड़ा, प्रमिला चोपड़ा, अपेक्षा चोपड़ा सहित श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ एवं श्री तेरापंथ जैन समाज बिलासपुर के सदस्य उपस्थित थे।
भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से सकल जैन समाज बिलासपुर ने मनाया। सुबह मंदिर जी में विशेष पूजा, जूलूस एवं विभिन्न धार्मिक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के पुरुष, महिला एवं बच्चो ने भाग लिया।
जन्म कल्याणक महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन पर भगवान महावीर स्वामी "जन्म कल्याणक" के पहेले दिन तीनों मंदिर जी में प्रात: से मंगलाष्टक, अभिषेक एवं शांति धारा एवं पूजन की गई तत्पश्चात सरकंडा मंदिर से झांकी के साथ शोभा यात्रा निकली। मंगलवार दूसरे दिन आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज के सानिध्य मे प्रातः 6.00 बजे, दिन मंगलवार मुनिश्री ससंघ का विहार 1008 श्री पंचबालयती दिगम्बर जैन मंदिर जी, सन्मति विहार, मंगला के लिए हुवा । मुनिश्री की भव्य अगवानी मंगला चौक में प्रातः 7.00 बजे हुवा। तत्पश्चात ८वा मस्तकाभिषेक “शांतिधारा मुनिश्री के मुखारबिंद से संपन हुवा। पश्चात् पट्टाचार्य १०८ आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का पदारोहण दिवस एवं पूजन एवम मुनिश्री के प्रवचन हुवा। पड़गाहन, आहार चर्या सन्मति विहार में हुवा।