देवरी बंगला - आचार्य भगवान श्री 1008 रामलाल जी महाराज साहब एवं उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी महाराज साहब की महती कृपा से आचार्य भगवन एवं उपाध्याय प्रवर की आज्ञानुवर्ती शासन दीपिका प्रमिला श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा तीन के सानिध्य में महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव देवरी बंगला संपन्न हुआ।

महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में जैन समाज के लोगों द्वारा सुबह जयघोष के साथ प्रभात फेरी निकाली गई एवं 9 बजे महासातियों द्वारा प्रवचन फरमाया गया।
इस अवसर पर डोंडीलोहारा, संबलपुर, आछोली, भीमकन्नहार, बिजोरा, फ़रथफोड़, किसना, साल्हे, रानखुज्जी, संजारी, उमरवाही, सिंगारपुर, रायपुर आदि स्थान से बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए।