श्रीमती पार्तिक संजय महोबिया बनी नगर पंचायत छुईखदान की अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ शासन ने नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 37/2 मैं प्रदत्त शक्तियों का उपयोग में लाते हुए राज्य शासन द्वारा नगर पंचायत, छुईखदान जिला - राजनांदगांव के अध्यक्ष पद पर आगामी आदेश पर्यंत श्रीमती पार्तिका संजय महोबिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस आदेश की खबर सुनते ही नगर वासियों में खुशी का माहौल है, युवा कांग्रेस टीम व कांग्रेसजनों के द्वारा इस खुशी के अवसर पर मिठाईयां बांट कर एवं पटाखे फोड़ कर खुशियां जाहिर की।