May 22, 2022


4 जुवारीयों से 35,200/ रुपए ताश व भागने वालों सहित कुल 4,62,200/ रुपये के कीमती सामान पुलिस ने किया जप्त।

कवर्धा - जुआ, सट्टा - अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने लगातार असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही पुलिस कर रही है। इस कड़ी में 21.05.2022 को मुखबीर के सूचना पर ग्राम बिरकोना में कुछ जुआरियों के द्वारा 52 पत्ती ताश के माध्यम से रुपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा पुलिस टीम तैयार कर बताए पते पर जाकर कार्यवही किया तो जुआ खेलने वाले पुलिस की टीम को मिला ।पुलिस आते देख कर जुवारी भागने लगे मौके पर जुआ खेलते आरोपी .सुदामा बारमते पिता प्रहलाद बारमते उम्र 38 साल साकिन बैरागपारा पंडरिया . पील्लू राम पिता लक्ष्मण बारमते उम्र 46 साल साकिन वार्ड नंबर 14 सडक पारा पाण्डातराई थाना पाण्डातराई नवल कुमार ओगरे पिता मन्नु राम ओगरे उम्र 27 साल साकिन घोघरा पारा पंडरिया नरेन्द्र बंजारे पिता नारायण बंजारे उम्र 29 साल साकिन घोघरा पारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को रंगे हाथों पकडा गया। आरोपीयों से कुल नगदी रकम 35,200/ रूपये एवं 52 पत्ती तास व घटना स्थल से 01 नग दरी, 21 नग मोटर साइकल जप्त किया गया है। आरोपीयों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। यह कार्यवाही थाना पंडरिया क्षेत्रान्तर्गत लगातार जारी है। अब तक पुलिस की कार्रवाई में जो लोग पकड़े गए हैं, उनमें नामचीन हस्तियां जो जुआ सट्टा का संचालन अपने हाथों में लेकर खाई गिरी का काम कर रहे हैं । पुलिस पकड़ से बाहर हैं । 21 नग मोटर साइकिल,व 3 नग मोबाईल पकड़ा गया है उससे या फिर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कुछ सहयोग मिल सकने की संभावना पुलिस तलासने में लगी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडरिया मुकेश यादव के नेतृत्व में पंडरिया पुलिस टीम का प्रमुखता से सहयोग रहा है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch