[video width="640" height="352" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/05/VID-20220528-WA0206.mp4"][/video]
रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ सकल जैन समाज और व्यापारिक संगठनों ने पैदल मार्च निकाला। राज्य के सभी शहरों से इकट्ठे हुवे जैन समाज के लोग हजारों की तादाद में शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए घड़ी चौक तक पहुंचे। जैन समाज ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने जैन समाज के संतों पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से जैन समाज के लोगों ने आक्रोश व्याप्त है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद गुरूवर्या साध्वी सुभद्रा श्रीजी कहा ने मीडिया से चर्चा की, उन्होंने बताया कि राज्यपाल अनुसुईया उइके ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उन्होंने पुलिस महानिदेशक से बातचीत की। जल्द कार्रवाई की बात कही है। अमित बघेल के अमर्यादित बयान से जैन समाज के लोग बेहद दुखी हैं। संतों में भी भय का माहौल है। संत सुबह 4 बजे से ही अकेले पैदल यात्रा करते हैं,जैन संतों की सुरक्षा के संबंध में भी राज्यपाल से बातचीत हुई है।
[video width="426" height="234" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/05/1653761543040.mp4"][/video]
साध्वी सुभद्रा श्री ने कहा कि किसी भी साधु संत का अपमान नहीं होना चाहिए। जैन संत किसी के विरोध में कुछ नहीं कहते हैं. वे एकता प्रेम संगठन और अहिंसा की पुकार करते हैं। वह उपदेश देते हैं ताकि वह उपदेश जन-जन तक पहुंचे। हमारी मांग है कि उक्त अमर्यादित बयान के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
बालोद के एक कार्यक्रम में दौरान छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने जैन मुनियों और जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके विरोध में शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में जैन समाज ने शांति मार्च निकाला। जैन समाज के प्रतिनिमण्डल ने राज्यपाल से मुलाकात कर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर जैन समाज की साध्वी सुश्री शुभंकरा, अभय भंसाली, त्रिलोक बरड़िया, ललित पटवा, सुरेन्द्र चौरड़िया, अरविंद बड़जात्या, राजेश जैन, उदयराज पारख, चंद्रेश शाह, श्री पदम डाकलिया, प्रकाश सिंह उपस्थित थे।
