रायपुर, 31 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में सकल जैन समाज व भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को जैन समाज के धार्मिक गुरूओं के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर राज्य सरकार के द्वारा की गई कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सुपारस गोल्छा, सुरेश कान्करिया, महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा, नरेन्द्र जैन, संतोष जैन, गौतम गोलछा, उदयराज पारख, भुपेंद्र कोटड़िया, मनोज कोठारी, पंकज चोपडा, प्रशांत तलेरा, शतरूण कोचर, अरूण कोठारी, प्रकाश मोदी, संजय जैन सहित जैन समाज के अन्य् प्रतिनिधि व विधायक कुलदीप जुनेजा मौजूद थे।