June 03, 2022


पहली बार विशेष संरक्षित जनजाति बैगा के समाज प्रमुख एवं कलाकारों ने किया अपनी हुनर का प्रदर्शन।

कवर्धा, 03 जून 2022। संचालनालय आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय जनजाति साहित्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष संरक्षित जनजातियों के समाज प्रमुखों एवं बैगा समाज के कला, साहित्य, हुनर को संरक्षण, संवर्धन करने के लिए अवसर दिया गया। भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना अनुसार छत्तीसगढ़ आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर में विगत दिनों पंडित दीनदयाल आडिटोरियम रायपुर में राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव एवं सांस्कृतिक प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं समापन पर सुश्री अनसुईया उइके राज्यपाल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। महोत्सव में बैगा समाज के कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों द्वारा कला, साहित्य, सांस्कृतिक एवं शिल्प कला का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। जिसे राज्य में सराहा एवं पुरुस्कृत भी किया गया। बैगा समाज के लोगों को प्रोत्साहित करने श्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम कैबिनेट मंत्री आदिम जाति छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती शम्मी आबिदी संचालक सह आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा विशेष संरक्षित जनजाति समाज प्रमुख श्री ईतवारी राम मछिया बैगा प्रदेश अध्यक्ष आदिम जाति बैगा समाज छत्तीसगढ़ के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन, उत्साहवर्धन किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राष्ट्रीय जनजाति साहित्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव में विशेष संरक्षित जनजाति पीवीटीजीएस बैगा समुदाय को अवसर एवं आगे बढ़ाने का उल्लेखनीय कार्य, बैगानी संस्कृति और परम्परा के संरक्षण, बैगा समाज के पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार का अवसर शाला संगवारी, बैगा विकास प्राधिकरण के माध्यम से विकास कार्यों में अभूतपूर्व योगदान के लिए बैगा समाज लोगों ने में ख़ुशी की लहर है। समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम कैबिनेट मंत्री, श्रीमती शम्मी आबिदी संचालक सह आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग, श्री ईतवारी बैगा प्रदेश अध्यक्ष आदिम जाति बैगा समाज छत्तीसगढ़ एवं आदिम जाति कल्याण विभाग को आभार व्यक्त किये हैं। संरक्षित जनजाति बैगाओं को विशेष मदद एवं मार्गदर्शन करने में सक्रिय भागीदारी रही जिसमें संजय गौड़ उपायुक्त, के गढेवाल डिप्टी डायरेक्टर, प्रज्ञान शेठ संयुक्त संचालक, जेन्द्र कुमार गुप्ता अपर संचालक, आदिमजाति कल्याण संचनालय से मोहन साहू, आनंद परमार, ईश्वर साहू, भूषण नेताम, अनिल, जसवीर सिंह, विजय सिंह, आर एस टंडन सहायक आयुक्त कबीरधाम, सुनहले अधीक्षक सहित विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा महोत्सव को सफल बनाने कार्य किया गया। जिले के टीम को अर्जुन सिंह बैगा पद्म श्री, लमतू सिंह बैगा, गौठू बैगा, सेमलाल बैगा, प्यारे बैगा, अत्तु बैगा, दशमी बाई बैगा, चमेली बाई बैगा, बिहारी बैगा, कामू बैगा जिलाध्यक्ष एवं चंद्रकांत यादव सामाजिक कार्यकर्ता कवर्धा ने बधाई, आभार एवं साधुवाद व्यक्त किये हैं।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch