June 19, 2022


अंतराष्ट्रीय योग दिवस के लिए भोरमदेव मंदिर परिसर का चयन, कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

[video width="640" height="352" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/06/VID-20220619-WA0101.mp4"][/video]  

कवर्धा, 19 जून 2022। अतंराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2022 को इस बार छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरात्ताविक, धार्मिक, एवं पर्यटन महत्व के स्थल भोमदेव मंदिर परिसर के आस-पास महोत्सव स्थल पर होगा। भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक और धार्मिक महत्व के स्थल कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर को शामिल किया गया है। जहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ होगा, जिसका प्रसारण राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री आदिम जाति कल्याण विभाग भारत सरकार श्रीमती रेणुका सिंह होगी। मौसम और बरसात की स्थिति को देखते हुए यहां योग करने वालों को पानी से बचाने के लिए डोम एवं वाटरपु्रफ की व्यवस्था की जा रही है। योगा दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भोरमदेव महोत्सव स्थल में आयोजित की तैयारियों के लिए अधिकरियों के साथ अवलोकन किया। कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह ने भी आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री बीएस उइके, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, एसडीएम श्री पीसी कोरी, विनय सोनी, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल उपमहाप्रबंधक श्री एस पाठक, पर्यटन अधिकारी श्री राकेश शर्मा सहित अन्य प्रशानिक अधिकारी उपस्थित थे।

योगा प्रातः 6.30 बजे प्रारंभ होगा आजादी के 75वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा देशभर के 75 पर्यटन स्थानों का चयन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक और धार्मिक महत्व के स्थल एकमात्र कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर का चयन किया गया है। योग कार्यक्रम भोरमदेव परिसर में सुबह 6.30 बजे प्रारंभ होगा। जिसमे जिले के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं। योग में शामिल होने के लिए प्रत्येक नागरिक को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून भोरमदेव परिसर में सुबह 5.30 से 6.00 बजे तक प्रतिभागियों को उपस्थित होना है। 6 बजे से 6.40 तक मुख्य अतिथि एवम अन्य अतिथियों का स्वागत एवम उदबोधन होगा। 6.40 से 7 बजे तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधन किया जाएगा। 7 बजे से 7.45 तक योगा कार्यक्रम संचालित होगा। 7.46 को राष्ट्रगान और 7.48 को कार्यक्रम का समापन होगा। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एनसीसी, एनएसएस के कैडेड, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक, योगा संस्था, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े नागरिक, जिले के विशिष्ट जन, अधिकारी, कर्मचारी तथा आम नागरिक शामिल हो सकते है। लगभग 2 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए पूरी व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। योगा परिसर में ग्रीन मैट, मंच व्यवस्था, बैक ड्रॉप सहित अन्य व्यवस्था करने कहा। योगाभ्यास के लिए योग गुरु और 20 योगा शिक्षक उपस्थित रहेंगे, जिसके मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया जाएगा।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch