पुलिस ने छापेमारी कर जुआडियो को धरदबोचा, 04 जुवाडियो से 1800 रूपये एवं 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक की फट्टी को जप्त किया गया।
थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाँ. लाल उमेंद सिंह के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया एन. के. वेंताल एवं के मार्गदर्शन पर निरीक्षक दुर्गेश रावटे के कुशल नेतृत्व में छापेमारी की कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था, जो आज दिनांक 28.06.2022 जरिये मुखबीर से सूचना मिलने पर कि राजा तालाबपार धुलियापारा पंडरिया में कुछ जुवारी लोग जुआ खेल रहे है, कि सूचना पर पंडरिया पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया जहां पर जुआ खेलने वाले पुलिस को आते देख कुछ जुआडी भाग गये,
मौके पर जुआ खेलते आरोपी 1.रामप्रसाद देवांगन पिता राधेलाल उम्र 50 वर्ष साकिन गोपीबंदपारा वार्ड नं. 03 पंडरिया, 2.चंदन बंजारे पिता शिवकुमार बंजारे उम्र 20 साल समरूपारा वार्ड 01 पंडरिया, 3.राजा धुलिया पिता नारायण धुलिया उम्र 24 साल साकिन धुलियापारा थाना पंडरिया, 4.कैलाश धुलिया पिता बुद्धु धुलिया उम्र 32 साल साकिन धुलियापारा थाना पंडरिया को रंगे हाथ पकडा गया, आरोपीयों से कुल जुमला रकम 1800 रूपये एवं 52 पत्ती तास एवं एक प्लास्टिक की फट्टी को जप्त किया गया, आरोपीयों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी।

पुलिस थाना पंडरिया द्वारा अवैध जुआ-सटटा व शराब पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी ।