July 06, 2022


सांसारिक मोह माया त्यागकर साध्वी बनने का लिया निश्चय लिया सिद्धि नाहर ने।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला के बोरझरा, गातापार की मुमुक्षु सुश्री सिद्धी नाहर सांसारिक जीवन का त्यागकर संयम पथ अपनाने की घोषणा की है। उनके मन में वैराग्य जागा और उन्होंने साध्वी बनकर धर्म की प्रभावना करने की इच्छा जताई। जयनगर में आचार्य रामेश का दर्शन कर मन की बात बताने पर गुरु ने दीक्षा की स्वीकृति प्रदान की। मुमुक्षु सिद्धी की दीक्षा आगामी 3 अगस्त को उदयपुर में होगी। इस घोषणा के बाद साधुमार्गी जैन संघ के साथ श्री संघ ने हर्ष जताते हुए मुमुक्षु का बहुमान किया। जयकारों से गूंज उठा। मुमुक्षु सिद्धी धमतरी गातापार निवासी किशोर कुमार व ललिता नाहर की पुत्री तथा तारादेवी की स्वर्गीय जमुनालाल नाहर की सुपौत्री हैं। उनका नागरिक अभिनंदन बहुमान पारख़ परिवार भखारा तथा जैन श्रीसंघ भखारा ने करते हुए साध्वी जीवन के उज्जवल भविष्य की कामना किए। इस अवसर पर भखारा जैन समाज के अलावा गातापार, बोरझरा, कोर्रा, पचपेड़ी, धमतरी, डौंडी लोहारा, गुण्डरदेही, रायपुर, दुर्ग के साधार्मिक जन उपस्थित रहे। श्री आर के फ्यूल्स से शोभायात्रा बरघोड़ा निकलकर निज निवास श्री मंगलम में मंचीय कार्यक्रम में मंगलाचरण, स्वागत गीत, नृत्य, गीत, संगीत, आशीर्वचन हुआ। सुश्री सिद्धि ने मार्गदर्शन देते हुए बताया कि यह स्थान उसके लिए महत्वपूर्ण है। यहां बचपन बीता, शिक्षा हुई। और दीक्षा के भाव उत्पन्न हुए। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला के बोरझरा, गातापार की मुमुक्षु सुश्री सिद्धी नाहर सांसारिक जीवन का त्यागकर संयम पथ अपनाने की घोषणा की है। उनके मन में वैराग्य जागा और उन्होंने साध्वी बनकर धर्म की प्रभावना करने की इच्छा जताई। जयनगर में आचार्य रामेश का दर्शन कर मन की बात बताने पर गुरु ने दीक्षा की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर भखारा जैन समाज के अलावा गातापार, बोरझरा, कोर्रा, पचपेड़ी, धमतरी, डौंडी लोहारा, गुण्डरदेही, रायपुर, दुर्ग के साधार्मिक जन उपस्थित रहे। श्री आर के फ्यूल्स से शोभायात्रा बरघोड़ा निकलकर निज निवास श्री मंगलम में मंचीय कार्यक्रम में मंगलाचरण, स्वागत गीत, नृत्य, गीत, संगीत, आशीर्वचन हुआ। सुश्री सिद्धि ने मार्गदर्शन देते हुए बताया कि यह स्थान उसके लिए महत्वपूर्ण है। यहां बचपन बीता, शिक्षा हुई। और दीक्षा के भाव उत्पन्न हुए।मुमुक्षु सिद्धि ने मागलिक श्रवण कराया। हर्ष-हर्ष जय-जय की ध्वनि से स्थल गूंजता रहे। श्रावकों ने अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch