अपराध मुक्त करने व गांव-गांव में हो रही शराबखोरी की वजह से बढ रहे महिला संबंधी अपराध व आज के युवा पीढी धीरे-धीरे नशा के गिरफ्त में होते जा रहे है, जिस पर अंकुश लगाने व बढ रहे अपराध, शराबखोरी को जड से उखाड फेंकने के लिए वचन बद्ध कबीरधाम जिला पुलिस, इसी कडी में आज दिनांक 10/07/2022 को जिले के पुलिस कप्तान श्री डां.लाल उमेंद सिंह, अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर के दिशा-निर्देश व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पंडरिया श्री पंकजकुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पण्डरिया श्री दुर्गेश रावटे के कुशल नेतृत्व में पण्डरिया पुलिस द्वारा विशेष टीम तैयार कर पेट्रोलिंग/कस्बा भ्रमण के दौरान एक शराबी आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे पिता नारायण बंजारे उम्र 22 वर्ष साकिन धोबघट्टी थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम को आम जगह पर शराब का सेवन करते पकड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 36(च)1 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।