बहुजन समाज पार्टी ने सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की मुद्दे को लेकर विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मेलन 11 जुलाई को मुख्य अतिथि इंजी. मां रामजी गौतम के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ है।
छत्तीसगढ़ में तीसरी शक्ति के रूप में स्थापित बसपा ने अपने कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम पंडरिया विधानसभा में तैयारी प्रारंभ कर दी है। पिछली विधानसभा चुनाव में बसपा ने जो ताकत दिखाई है। उससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा आज भी हो रही है, कार्यकर्ता सम्मेलन में जो भीड़ देखी गई है, वह निश्चित रूप से प्रमुख दो पार्टी, कांग्रेस भाजपा के लिए चिंता का कारण बन सकती है। बसपा निकट भविष्य में केंद्रीय नेतृत्व के मुखिया बहन कुमारी मायावती की कार्यक्रम आयोजित करेने के लिए तैयारी में जुट गई है। सम्मेलन के मुख्यातिथि सांसद रामजी गौतम ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन कराते हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ किया।
अपने उत्बोधन में 75 साल की आजादी के बाद भी मुख्य रूप से केंद्र व छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कई राज्यों के राज्य में स्थापित राज्य सरकारों ने संविधान विरोधी नीतियों व कमजोर वर्ग को कमजोर बनाए रखने की षड्यंत्र के साथ-साथ नई शिक्षा नीति, निजीकरण आदि को मध्यम व निचले स्तर पर जीवनयापन करने वाले वर्गों के लिए अभिशाप बताते हुए केंद्र में स्थापित भाजपा वह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर लूट खसोट कर रही है। समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व व भाईचारा के आधार पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में निहित विभिन्न अनुच्छेदों का उल्लेख करते बताया, कि सामाजिक एवं आर्थिक मुक्ति के लिए बहुजन समाज को काम करने की जरूरत है। आने वाले 2023 में छत्तीसगढ़ विधान सभा का चुनाव होना है, इसे ध्यान में रखकर अपने संगठन के लोगों को जिला, विधानसभा, सेक्टर,पोलिंग के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मिशन के प्रति समर्पण करते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे चैतराम राज ने कहा कि कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से दलितों पर ज़ुल्म, ज्यादती की घटनाओं में इजाफा हुआ है। जिले में धरमपुरा कवर्धा की घटना लगातार पुनरावृत्ति होना इस बात की साक्षी है, और सरकार मूक दर्शक बनकर देखकर रही है। कमजोर वर्गों में भय का माहौल है, जो निंदनीय व सोचनीय है। आदिवासी बालक व बालिकाओं का बैगा नृत्य कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा है। मुख्य रूप से विशिष्ठ अतिथि नर्मदा प्रसाद अहिरवार, पूर्व विधायक दुजराम बौद्ध प्रदेश प्रभारी ओ.पी.बाजपेई, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयम, प्रदेश महासचिव आनंद साहू, रामाधार बघेल, जयप्रकाश बंजारे, शशिकपूर बंजारे के अलावा जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर व पोलिंग कमेटी के पदाधकारियों सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे हैं।